29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

आजमगढ़ : तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ : तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
              अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे के रौजा टोला से बुधवार की देर शाम माहुल चौकी की पुलिस ने तीन क्विंटल 18 किलो प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भाग गए। मौके से पुलिस को इलेक्ट्रानिक तराजू, चाकू, सूजा व चापड़ के साथ साथ प्रातिबंधित पशु के 12 पैर भी बरामद हुए।राजापुर माफी गांव व माहुल कस्बे के मध्य धान काटने गए किसानों ने अपने खेतों में प्रतिबंधित पशु कटा देख इसकी शिकायत माहुल चौकी की पुलिस से की थी।

बुधवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग प्रतिबंधित पशु के मांस को लेकर माहुल के रौजा मोहल्ले की तरफ जा रहे हैं। उसके बाद चौकी प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य ने घेराबंदी की तो एक पशु तस्कर पकड़ लिया गया, जबकि बाकी फरार हो गए। पूछताछ में उसने अपना नाम इफ्तेखार कुरैशी निवासी कुरैशी मोहल्ला बताया। पुलिस ने मांस का डिस्पोजल कराते हुए पशु चिकित्सक के माध्यम से मांस का सैंपल जांच हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजवाया। गिरफ्तार इफ्तेखार के ऊपर पूर्व में माहुल में हुए अहरौला थाने के चौकीदार दाताराम यादव की हत्या व कई अन्य मामले दर्ज हैं। गैंगेस्टर व गुंडा ऐक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37122544
Total Visitors
643
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This