आजमगढ़ : सड़क दुर्घटना में मां-बेटा समेत तीन की मौत
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
जिले के गंभीरपुर थाना व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मां-बेटा समेत तीन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पहली घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लुहंसा मुबारकपुर गांव के पास हुई। इस हादसे में बाइक सवार रेखा भारती (40) व राज भारती (10) निवासी सहरिया थाना निज़ामाबाद की मौके पर ही ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के समय मां-बेटा बाइक से संजरपुर की तरफ से खुर्रमपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक अचानक पलट गई और मां बेटा इसके नीचे आ गए। सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं दूसरी घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास हुई।


















