30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आजमगढ़ : स्कूली बस और ट्रेलर की टक्कर में पांच बच्चे गम्भीर रूप से घायल

आजमगढ़ : स्कूली बस और ट्रेलर की टक्कर में पांच बच्चे गम्भीर रूप से घायल

निजामाबाद।
तहलका 24×7 
          थाना क्षेत्र के निकामुद्दीन के पास लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम स्कूली बस और ट्रेलर की टक्कर में पांच बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए वहीं 30 अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।
शहर के एक स्कूल की बस सोमवार की शाम बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। चार बजे वह लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीन के करीब सामने से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। बस में कुल 35 बच्चे सवार थे। घायलों में सरायमीर थाना क्षेत्र के हाबू खान मोहल्ला निवासी शौर्य नाथ, फूलपुर के शनिचर बाजार निवासी आदित्य जायसवाल, हिमांशु राय, इब्राहिमपुर गांव निवासी राज यादव व आयुष यादव शामिल रहे। सूचना मिलते ही थाना सरायमीर के एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह व निजामाबाद थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. साकिब जमाल ने छात्रों का निशुल्क उपचार किया। सूचना पाते ही सभी छात्रों के अभिभावक पहुंचे। ट्रेलर चालक फरार हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216903
Total Visitors
1006
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This