36.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

यूट्यूब पर पहले देखा आत्महत्या करने का तरीका

यूट्यूब पर पहले देखा आत्महत्या करने का तरीका

# फिर.. इंस्टाग्राम पर “गुड बाय” लिखकर लगाई फांसी

सोनभद्र। 
तहलका 24×7 
           स्थानीय थाना क्षेत्र में सलैयाडीह ग्राम में रविवार की रात सर्राफा व्यापारी के पुत्र ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर “गुड बाय” भी लिखा। यूट्यूब पर आत्महत्या करने के तरीके भी सर्च किए थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी सर्राफा व्यापारी का बैंक रोड पर मकान है। उनका बड़ा पुत्र दुद्धी में इंटर का छात्र था। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि रोज की तरह उनका बेटा शनिवार की सुबह दुकान खोलने गया था। दोपहर में वह घर आया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। शाम सात बजे तक भी जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा पीटने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। उसके नंबर पर लगातार घंटी बजने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हो रहा था। परेशानहाल परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो दृश्य देख सन्न रह गए। कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था। सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और छानबीन की। जांच में उसके इंस्टाग्राम एकाउंट पर दोपहर करीब डेढ़ बजे आखिरी पोस्ट में “गुड बाय” वर्ल्ड लिखा था। मोबाइल के यूट्यूब की हिस्ट्री में आत्महत्या करने के तरीकों के बारे में सर्च किया गया था। विंढमगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। किशोर ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, स्पष्ट नहीं हो पाया है। छानबीन की जा रही है।

# बेटे की हर इच्छा पूरी करते थे पिता, आत्महत्या के कदम से सकते में

सलैयाडीह गांव निवासी इंटर के छात्र की आत्महत्या की घटना से लोग सकते में हैं। जवान बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बेटे की हर इच्छा पूरी करने वाले पिता नहीं समझ पा रहे कि आखिर सनीश ने यह कदम क्यों उठाया।
सर्राफा व्यापारी के तीन संतानों में ये सबसे बड़ा था। बड़ा पुत्र होने के नाते वह काफी लाड़-प्यार में रहा। पिता उसकी हर जरुरतों का ध्यान रखते थे। उसकी छोटी-बड़ी हर इच्छा पूरी करते थे। हाल ही में उसने अपने कमरे को नए तरीके से सजाने को कहा था। इसके लिए खुद से उसने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से कारीगर बुलाए थे। यह काम अभी चल ही रहा था। रविवार की दोपहर में दुकान से लौटने के बाद उसने मां से चाय बनवाकर पी। उनके साथ बैठकर सामान्य रूप से बातचीत भी की। इसके बाद वह बाजार गया और वहां से रस्सी लेकर आया फिर कमरे में चला गया। परिजनों को लगा कि वह रोज की तरह पढ़ाई कर रहा होगा या सोने गया होगा, लेकिन देर शाम दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने के बाद का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे की मौत से मां सदमे में है। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से कस्बे के व्यापारी व अन्य लोग भी गमजदा हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37280387
Total Visitors
949
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This