36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान 

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                   पिलकिछा तिराहे पर संचालित श्रेया क्लाथ स्टोर में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों के कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
डिहिया गांव निवासी रमेश कुमार की पिलकिछा चौराहे पर कपड़े की दुकान है।बुधवार की शाम रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात लगभग साढ़े दस बजे पड़ोस के दुकानदार को उनकी दुकान से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। इसकी सूचना रमेश को दी गई। वह भागता हुआ दुकान पर पहुंचा। शटर खोला तो भीतर का नजारा देख सहम उठा।
दुकान में रखे कपड़ों से आग की लपटे उठ रही थी। मौके पर जुटे लोगों ने पानी फेंक आग को काबू में किया। पीड़ित के मुताबिक अगलगी की घटना में चार लाख से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37132345
Total Visitors
527
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This