36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

कानपुर : गर्लफ्रेंड के खर्चों के लिए करते थे लूटपाट और स्नैचिंग 

कानपुर : गर्लफ्रेंड के खर्चों के लिए करते थे लूटपाट और स्नैचिंग 

# स्नैचिंग गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, चार साथी फरार 

# लूट के 12 मोबाइल, दो बाइक व तीन असलहा बरामद 

कानपुर।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                    सचेंडी पुलिस ने क्षेत्र में लूट करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि उनके चार साथी फरार हो गए। आरोपियों ने 29 दिसंबर को एक वेयरहाउस में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन विफल होने पर वह लोडर को लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन असलहा बरामद किया है।
डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि सर्विलांस की मदद से मसवानपुर निवासी कृष्णा यादव, करन यादव, अभिजीत उर्फ गिलहरी और अभिषेक उर्फ चेला, अर्मापुर स्टेट निवासी गौरव शुक्ला को दबोचा गया है। सभी आरोपी कम उम्र के हैं। उन्होंने बताया कि महिला मित्रों को खुश करने के लिए लूट का रास्ता चुना था ताकि जल्दी और ज्यादा रुपये मिल सके। उनके पास से लूट के 12 मोबाइल, दो बाइकें भी मिली हैं। आरोपी रावतपुर, बिठूर, कल्याणपुर, सचेंडी थाना क्षेत्र में 20 से अधिक मोबाइल, चेन लूट कर चुके थे।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक गिरोह है, जो लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता है। उनके गिरोह में छह और सदस्य शामिल हैं। गिरोह के सदस्यों की कई महिला मित्र हैं और उनका ही खर्च उठाने के मकसद से सभी अपराध की वारदातों को अंजाम देते थे।

# गिरोह को पकड़ने वाली टीम को इनाम

फरार आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी ने खुलासा करने वाले सचेंडी इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार सिंह, एसआई प्रेमवीर सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप पलावत, पवन प्रताप, मनीष राना को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37255850
Total Visitors
867
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This