39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

कानपुर में बड़ा हादसा : हाईवे पर बस और टेम्पो की टक्कर से 17 की दर्दनाक मौत

कानपुर में बड़ा हादसा : हाईवे पर बस और टेम्पो की टक्कर से 17 की दर्दनाक मौत

लखनऊ/कानपुर।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                कानपुर में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। यहां के किसान नगर में हाईवे पर एसी बस और टेम्पो में भिड़ंत हो गई। इसमें अब तक 17 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है। घायलों की संख्या 30 से ज्यादा बताई जा रही है। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी कम पड़ गईं।
आनन-फानन में रेस्क्यू टीम और पुलिस ने लोडर के जरिए कई घायलों को हैलट हॉस्पिटल पहुंचाया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब हाईवे पर डीसीएम का ड्राइवर बस को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान टेम्पो दोनों के बीच में फंस गया।

# सभी मृतक एक ही गांव के

हादसे में जितने लोगों की मौत हुई है, उनमें सभी टेम्पो में सवार थे। उसमें करीब 18-19 लोग थे। सभी कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के लाल्हेपुर गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि ये लोग एक बिस्किट फैक्टरी में काम करते थे। नाइट शिफ्ट में काम के लिए फैक्ट्री जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

# प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक जताया

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की मदद करने को कहा। साथ ही हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है।
प्रधानमंत्री ने मरने वालों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने भी मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

# कानपुर से सूरत जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार जय अंबे ट्रेवल्स की स्लीपर बस कानपुर से गुजरात के सूरत शहर के लिए जा रही थी। इसमें करीब 115 लोग सवार थे। कानपुर से 15 किलोमीटर दूर बस जैसे ही किसान नगर पहुंची पीछे से एक डीसीएम ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने आ रहा टेम्पो बीच में फंस गया और ये हादसा हो गया। टेम्पो में सवार सभी लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा बस में सवार कई लोगों की भी मौत हुई है।

# एक साथ 7 शव लेकर अस्पताल पहुंचा लोडर

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोडर में भरकर कई शव अस्पताल पहुंचाए गए। एक लोडर में 7-7 शव रखकर हैलट अस्पताल लाए गए। दर्दनाक मंजर देखकर हर कोई सहम सा गया। हैलट अस्पताल प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को घर से वापस बुला लिया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही बस और टेम्पो में सवार यात्रियों के परिजन हैलट अस्पताल पहुंच गए। एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे की लाश स्ट्रेचर पर देख बेसुध हो गई। बार-बार बुजुर्ग डॉक्टर से पूछती रही कि मेरा बेटा ठीक तो हो जाएगा। डॉक्टरों ने हिम्मत बंधाई तो बुजुर्ग बेटे के माथे को चूमने लगी। ये नजारा देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

# मृतकों के नाम-

1. गोलू परिहार पुत्र शिव लखन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।
2. धनीराम पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष।
3 .बलवीर सिंह यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष।
4 .सुरेंद्र यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 45 वर्ष।
5.अन्नू सिंह पुत्र भानु प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष।
6. ज्ञानेंद्र सिंह परिहार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष
7. धर्मराज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।
8. गौरव पुत्र त्रिभुवन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष।
9. राममिलन पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।
10 रजनीश पुत्र अनंतराम निवासी ग्राम लालैपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष
11. नन्हू पासवान पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष
12.करन सिंह पुत्र मेवा लाल निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष।
13 राममिलन पुत्र धनी राम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 24 वर्ष।
14.लवलेश पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।
15. शिवचरण पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।
16. उदय नारायण पुत्र राम भजन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष।
17. सुभाष पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37116783
Total Visitors
577
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट्रेट न्यायालय का समय बदल। 

भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट्रेट न्यायालय का समय बदल।  जौनपुर। गुलाम साबिर  तहलका 24x7              जिलाधिकारी रविन्द्र...

More Articles Like This