26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

कानपुर : युवती का पीछा कर रहे शोहदे को युवती की मां ने सरेराह जूते से पीटा 

कानपुर : युवती का पीछा कर रहे शोहदे को युवती की मां ने सरेराह जूते से पीटा 

कानपुर।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                      एक युवक युवती का पीछा कर रहा था, लड़की की मां ने शोहदे को पकड़ कर सरेआम जूतों से पिटाई कर डाली इस दौरान क्षेत्र के लोगो की मौके पर भीड़ लग गई तो कुछ अन्य लोगो ने भी उस पर अपने हाथ साफ कर लिये आखिर में उसको पुलिस को सौप दिया गया। कुछ लोगों ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार, कानपुर के गोविंद नगर इलाके में एक युवती का विशाल पाल नाम का युवक लंबे समय से पीछा कर रहा था। शुक्रवार को युवक युवती का पीछा करते हुए ब्यूटी पार्लर तक पहुंच गया।इसके बाद युवक युवती की साइकिल लेकर भागने लगा।इस पर युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इलाके के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दे दी। इस दौरान युवती की मां भी मौके पर पहुंच गई। युवती की मां ने युवक को पकड़कर जूते से मारना शुरू कर दिया।
वहीं मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी युवक की पिटाई कर दी।इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान शोहदा बोलता रहा कि लड़की के साथ 9 साल से उसका अफेयर चल रहा है।पुलिस छेड़छाड़ के आरोप में शोहदे को पकड़कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में गोविंद नगर के थानेदार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जैसी तहरीर आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37105717
Total Visitors
483
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This