31.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

गलत वरासत दर्ज करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज 

गलत वरासत दर्ज करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज 

# कूट रचित दस्तावेज के आधार पर लेखपाल व कानूनगो ने किया था गलत वरासत दर्ज 

जौनपुर।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
              कोतवाली पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज के आधार पर गलत वरासत दर्ज करने के आरोप में लेखपाल सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर किया है।पुलिस के अनुसार, मिरशादपुर निवासी अंतिमा केवट पुत्री स्व. प्यारेलाल केवट ने न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थनापत्र दिया था।
बताया कि उसके चाचा अशोक कुमार केवट जो सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं, ने बीते दो जनवरी 2023 को हल्का लेखपाल जितेंद्र बहादुर रंजन तथा कानूनगो रामसकल यादव को साजिश में लेकर कूट रचित दस्तावेज के आधार पर उसके पिता की चल अचल संपत्ति पर अपना नाम दर्ज करा लिया। जबकि प्यारेलाल केवट व माता दोनों की मौत के बाद अंतिमा तथा उसकी छोटी बहन अर्चना हैं। चाचा अशोक कुमार केवट की साजिश से लेखपाल तथा कानूनगो रामसकल यादव ने निजी लाभ के चक्कर में गलत दस्तावेज के आधार पर गलत वरासत दर्ज कर दिया। इस मामले में न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। उसी आधार पर लेखपाल, कानूनगो और अशोक कुमार केवट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37269928
Total Visitors
615
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This