35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

गाजीपुर : आतंकवादी विरोध दिवस पर थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

गाजीपुर : आतंकवादी विरोध दिवस पर थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 स्थानीय पुलिस ने थाना परिसर में आतंकवादी विरोध दिवस पर अपने समस्त पुलिसकर्मियों को थानाध्यक्ष ने मुंहतोड़ जवाब देने के लिए खानपुर थाना परिसर में शपथ दिलवाई गयी।थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिसा के रास्ते से दूर करना है।आम लोगों की पीड़ा को उजागर करना और यह दिखाना कि यह कैसे राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया का सबसे गहरा जख्म है।आतंकवाद मानवता का सबसे बडा दुश्मन माना जाता है, जो न तो धर्म देखता है न ही समुदाय, ये हर वर्ग को कभी न भरने वाला जख्म देता है। आज ही के दिन वर्ष 1991 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। इसी कारण से 21 मई के दिन भारतवर्ष में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने की आधिकारिक घोषणा की गई थी। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा एवं उनके साथ चौकी प्रभारी सिधौना सुनील तिवारी, चौकी प्रभारी मौधा आशुतोष शुक्ला, थाने के उप निरीक्षक रतन सिंह, उप निरीक्षक श्यामराज, उप निरीक्षक रमाकांत वर्मा, अखिलेश समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37096948
Total Visitors
616
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This