गाजीपुर : भाजपा सरकार के उपलब्धियों पर बांटे गये पत्रक

गाजीपुर : भाजपा सरकार के उपलब्धियों पर बांटे गये पत्रक

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                सैदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खानपुर के गौरी गांव में सोमवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सरकार का उपलब्धि पत्रक वितरित किया। एमएलसी ने कहा कि मोदी सरकार ने सड़क, रेलवे और सीमा, सेना, संचार, शिक्षा, संसाधन संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। देश में गरीबों को मुफ्त राशन, आवास, जलापूर्ति, मुद्रा ऋण, विधवा पेंशन और अन्य सुविधाएं सीधे लाभार्थियों को मिल रहे है।
यूपी में पहले गरीबों का अनाज सरकार में बैठे नेता व माफिया हड़प जाते थे। अब कोटेदार कार्डधारकों को बुलाकर राशन दे रहे हैं। पहले गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन भी हड़प जाते थे अब पेंशन सीधे खाते में जा रही है। मोदी राज में वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ने से अब लोग बेहिचक कहने लगे हैं कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। इस दौरान शैलू सिंह, संतोष जायसवाल, रामधनी त्रिपाठी, नरसिंग गोस्वामी, धीरज सिंह, हरेंद्र सिंह समेत तमाम लोग रहे।
Previous articleगाजीपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सायकिल सवार युवक की मौत
Next articleजौनपुर : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?