37.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

गाजीपुर : मनबढ़ों ने अधेड़ को पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल

गाजीपुर : मनबढ़ों ने अधेड़ को पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत बहेरी गांव निवासी असगर खान (55) को अज्ञात मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी ज़ब ग्रामीण रोज की भांति खेत में टहलने निकले तो देखा कि असगर मरणासन्न स्थिति में पड़े हुए हैं जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी सुचना युवक के परिजनों को देते हुए स्थानीय पुलिस को घटना से अवगत करवाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बहेरी निवासी असगर खान (55) रोज की भांति देर शाम खाना खाकर घर के बगल स्थित अपने ट्यूबेल पर सोने चले गये।इसी बीच देर रात अज्ञात मनबढ़ युवकों द्वारा उन्हें मारपीट कर बुरी तरह घायल कर उन्हें मरणासन्न स्थिति में छोड़कर फरार हो गये।
घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीण ज़ब सुबह टहलने निकले तो देखा की असगर खेत में घायलाअवस्था में पड़े हुए हैं। जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को देते हुए स्थानीय पुलिस को अवगत करवाया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने घायल असगर को ग्रामीणों के सहयोग से उसे सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजवाया जहा उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहा उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई हैं।थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं घायल युवक को ईलाज हेतु हॉस्पिटल भेजवा दिया गया। परिजनों से मिली तहरीर के अनुसार नामजद तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही हैं।।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37334863
Total Visitors
372
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रबन्ध समिति संग अभिभावकों की बैठक संपन्न 

प्रबन्ध समिति संग अभिभावकों की बैठक संपन्न  सुइथाकला, जौनपुर। उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7              क्षेत्र के सवायन गांव...

More Articles Like This