37.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

भाजपा नेता समेत 61 नामजद, 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता समेत 61 नामजद, 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हनामऊ गांव में रविवार को दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में परिजनों व ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम करने के आरोप में बक्शा पुलिस ने भाजपा नेता सहित कुल 61 नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को शांतिभंग में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मार्ग जाम करने एवं पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सिकरारा थाना क्षेत्र के शुरुआर पट्टी गाँव थाना सिकरारा  निवासी भाजपा नेता भूपाल सिंह उर्फ भोले कुल्हनामऊ निवासी राजेन्द्र नोना, छोटक नोना, लाला, रामबाबू, शनि, विनोद, आशीष, बुधानी, राजेश, पिंकू, प्रीतम, दिनेश, पिंटू, दीपक, सरोज सहित कुल 60 नामजद एवं 70 अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम करने, पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य बाधा उत्पन्न करने, बलवा करने एवं 7 सीएलए ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोमवार को इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हना मऊ के पास गांव के कुछ लोगों ने दो युवक की मौत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया था उसको खुलवाने के लिए पुलिस पहुंची थी। वहां कुछ घुमंतू टाइप के लोग जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव किया था इन लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। इस घटना में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 61 लोग नामजद है जबकि 70 लोग अज्ञात नाम पता सहित दर्ज है। अन्य विधिक कार्रवाई साक्ष्य संकलन के आधार पर किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37333705
Total Visitors
355
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This