35.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

# रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीनों आरोपी चंडीगढ़ से लाए गए दिल्ली

नई दिल्ली।
तहलका 24×7 
              दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से पकड़ा गया है। देर रात तीनों को दिल्ली लाया गया। पुलिस तीनों को लेकर सीधे अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची।
दिल्ली के स्पेशल सीपी (क्राइम) रवींद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हम लगातार उन्हें ट्रैक कर रहे थे, हमने उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। अभी, उन्हें राजस्थान पुलिस को सौंपा जा रहा है। उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के एसएचओ मलकीत सिंह ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस (अपराध शाखा) ने यहां से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। हम सभी विवरणों की पुष्टि कर रहे हैं।
इससे पहले, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में हरियाणा से कल पहली गिरफ्तारी हुई थी। महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के सुरेती पिलानिया गांव के एक युवक को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि सुरेती पिलानिया के रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए जयपुर में सारी व्यवस्था की थी। नितिन फौजी व रामवीर दोनों दोस्त हैं और वह पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुका है। राजस्थान पुलिस उसे शनिवार सुबह सुरेती पिलानिया से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोप के मुताबिक 5 दिसंबर को नितिन फौजी व रोहित राठौड़ ने गोगामेड़ी की हत्या की थी।
आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद भी दोनों आरोपियों को रामवीर ने ही अपनी बाइक पर बैठाकर बगरू टोल प्लाजा से आगे तक छोड़ा था। इसके बाद दोनों आरोपी नागौर डिपो की रोडवेज बस में बैठकर भागने में कामयाब हो गए थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37148279
Total Visitors
390
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रक और कार की टक्कर में दो घायल

ट्रक और कार की टक्कर में दो घायल खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7              स्टेट बैंक की...

More Articles Like This