27.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

नई दिल्ली : नमाज के लिए मिलने वाला 30 मिनट का ब्रेक खत्म

नई दिल्ली : नमाज के लिए मिलने वाला 30 मिनट का ब्रेक खत्म

# सभापति और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बदला राज्य सभा का नियम

नई दिल्ली।
तहलका 24×7
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र के दौरान हर शुक्रवार को नमाज के लिए मिलने वाले आधे घंटे के ब्रेक को राज्यसभा में खत्म कर दिया गया है। यह व्यवस्था राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी है। उन्होंने इसे संबंधित नियमों में भी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा में शुक्रवार को लंच के बाद दोपहर 2 बजे सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को बैठक दोपहर 2.30 बजे शुरू होती थी। इस बार यह 2 बजे शुरू कर दी गई है। इसके समय में बदलाव कब किया गया। ये बदलाव क्यों हुआ? इसके बारे में सदस्य क्यों नहीं जानते?

इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘माननीय सदस्यगण, यह बदलाव आज से नहीं है बल्कि एक साल पहले से शुरू हो चुका है।’ उन्होंने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ‘लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही संसद के अंग हैं। राज्यसभा की तरह लोकसभा में सभी वर्गों और समुदायों के लोग हैं। इसके बावजूद लोकसभा की बैठक बाकी दिनों की तरह हर शुक्रवार को भी दोपहर 2 बजे शुरू हो जाती है। लिहाजा दोनों सदनों में एकरूपता लाने के लिए इस बारे में पहले ही राज्यसभा में नियम बना दिया गया था। यह कोई पहली बार नहीं है।’

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37145282
Total Visitors
325
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This