33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

गो सेवा संगम में गोपालकों को किया गया सम्मानित

गो सेवा संगम में गोपालकों को किया गया सम्मानित

पिण्डरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
          राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोसेवा गतिविधि काशी जिला के तत्वावधान में कनकपुर ग्राम के महादेव मंदिर पर गो सेवा संगम में शुक्रवार को गोपालको को सम्मानित किया गया। इस दौरान संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ गो माता के आरती, पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजीत महापात्रा रहे।
गो सेवा प्रमुख ने भारतीय देशी नश्ल की गाय माता के भारतीय कृषि, प्रकृति, संस्कृति, संस्कार व सांस्कृतिक जीवन में महत्व व योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना गोबर के गणेश पूजन नही होता।वक्ताओं में प्रगतिशील किसान हरिशंकर सिंह ने गाय के महत्व पर जोर दिया और पंचगव्य के विषय मे बताया। कृषि विशेषज्ञ आनन्द प्रकाश सिंह ने गोवंश आधारित जहर मुक्त परम्परागत खेती पर चर्चा की।
वक्ताओ में प्रान्त गो सेवा प्रमुख अरविंद, स्वदेशी जागरण मंच की कविता मालवीय, बीएचयू के वैद्य डा. सुनील दुबे, प्रगतिशील गोपालक अखिलेश सिंह, कन्हैयालाल राजभर, तेज प्रताप सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, उमाकांत सिंह, प्रधान मधुबन यादव, ज्योती ने भी संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों व गोपालकों को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह रहे, संचालन धीरज सिंह ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37213915
Total Visitors
967
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This