36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

चंद्रयान के लैंडिंग के बाद तालियों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र 

चंद्रयान के लैंडिंग के बाद तालियों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र 

पिंडरा, वाराणसी।
जितेंद्र जायसवाल
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं द्वारा चंद्रयान-3 के लैंडिंग का सीधा प्रसारण कर छात्रों को विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने और देश के उपलब्धि को बच्चों के साथ साझा किया।
सायं साढ़े 5 बजे से सायं 6 बजकर 4 मिनट तक सीधा प्रसारण देख चंद्रयान के गतिविधियों को सभी नागरिक देखते रहे।
वहीं फूलपुर में स्थित हनुमान मंदिर में हवन पूजन भी किया गया। क्षेत्र के बाजारों में लोग जहां तहां रुक कर टीवी पर सीधा प्रसारण देखे और लैंडिंग होते ही भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। क्षेत्र के विद्यालयों में सुबह से ही इसके तैयारियां शुरू कर दी गई थी। परिषदीय विद्यालयों से लेकर इंटर कालेज तक प्रसारण की व्यवस्था की गई। निजी स्कूलों में भी प्रसारण किया गया। फूलपुर में व्यापारियों द्वारा हवन पूजन किया गया। लैंडिंग के बाद तालियों से गड़गड़ाहट से हवन स्थल गूंज उठा। क्षेत्र के सिंधोरा स्थित रामबाबा इंटर कालेज, खालिसपुर स्थित सन्त नारायण बाबा इंटर कॉलेज, फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय जमापुर, फूलपुर, थानारामपुर, मंगारी, धरमनपुर, सिंधोरा समेत, गजोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, पिंडराई स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में भी सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी देवीप्रसाद दुबे भी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37210153
Total Visitors
850
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज खुटहन, जौनपुर।  मुलायम सोनी  तहलका 24x7              बनुवाडीह बाजार में...

More Articles Like This