36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जय विज्ञान- जय जवान- जय किसान के नारों से गूंज उठा गोसाईपुर

जय विज्ञान- जय जवान- जय किसान के नारों से गूंज उठा गोसाईपुर

# चंद्रयान-3 की सफलता पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईपुर में जश्न 

खुटहन, जौनपुर।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7 
            जय विज्ञान, जय जवान, जय- किसान के नारों से पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईपुर का प्रांगण गूंज उठा। चन्द्रयान-3 की सफल लैडिंग कर भारत के वैज्ञानिकों ने वैश्विक सफलता अर्जित कर सभी देश वासियों को गौरवान्वित किया है उक्त विचार विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र प्रताप ने व्यक्त किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईपुर के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि बुधवार को सांय छह बजकर चार मिनट पर जैसे ही चन्द्रयान-3 सफलता पूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा सारे देश वासियों ने गौरवान्वित  महसूस किया। इस वैश्विक सफलता पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और ढेरों बधाई प्रेषित की। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत का झंडा स्वतंत्रता के बाद से ही बुलंद था।आज भी बुलंद है और बुलंद रहेगा। चंद्रयान-3 की सफलता देश को विश्व व्यापी शिखर पर खड़ा किया है। जिस पर हम सभी भारतीयों को गर्व है। आज का दिन भारतीय वैज्ञानिकों के लिए समर्पित दिन है। इस अवसर पर डॉ सीमा, एआरपी वेंकटेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, इन्द्रेश कुमार, लाल बहादुर, रमेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37209123
Total Visitors
931
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This