33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जागरूकता रैली में महिलाओं ने दिखाई लोकतंत्र की ताकत

जागरूकता रैली में महिलाओं ने दिखाई लोकतंत्र की ताकत

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             विधान सभा क्षेत्र में रविवार को विभिन्न विभागों में तैनात  महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। महिलाओं ने इस दौरान लोकतंत्र की ताकत का एहसान कराया। पिंडरा कथौली स्थित चंद्रा लान से एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी सवार महिलाओं की जागरूकता रैली को रवाना किया।
रैली रमईपुर, पिंडरा, मिराशाह, फूलपुर थाना होते हुए फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पर एक संगोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। इस दौरान एसडीएम पिंडरा ने सभी कर्मचारियों, ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
इस दौरान बीडीओ छोटेलाल तिवारी, नायब तहसीलदार राधेश्याम, बीईओ पिंडरा विनोद मिश्रा, बीईओ बड़ागांव विजय प्रकाश यादव, सीडीपीओ आरएन सिंह, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग की महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं। रैली में महिला अध्यापिकाओं की संख्या अधिक रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37213520
Total Visitors
948
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This