30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार में किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पांच लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड दस्ता ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में जुटी है।
बताते है कि रविवार की भोर में मंगारी निवासी शंभू जायसवाल के किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से दूसरे तल पर आग लग गई। सुबह टहलने के लिए निकले लोग आग देखकर बगल में रह रहे शंभू  जायसवाल को घटना की सूचना दी। आसपास के लोगों के मदद से किसी तरह बिजली आपूर्ति ठप कराते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दुकान मालिक के अनुसार पांच लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आंशका जताई है। सूचना पर फॉयर बिग्रेड व पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37217381
Total Visitors
912
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This