37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जुए और नशे की लत के चलते लूटेरा बने दो किशोर गिरफ्तार

जुए और नशे की लत के चलते लूटेरा बने दो किशोर गिरफ्तार

# लूट का आभूषण खरीदने वाला व्यवसायी आभूषण के साथ गिरफ्तार

वाराणसी।
मनीष वर्मा 
तहलका 24×7
                 जुआ खेलने और नशे की लत के कारण दो किशोर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के साथ लूटपाट और चोरी करने लगे। चुराए और लूटे गए गहने दोनों एक आभूषण विक्रेता को बेच देते थे। यह खुलासा शनिवार को तीनों को पकड़ने के बाद रोहनिया थाने की पुलिस ने किया। आभूषण विक्रेता की पहचान राजातालाब थाने के रानी बाजार निवासी रतन चंद्र के रूप में हुई है। तीनों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, एक बाइक और 3420 रुपये बरामद हुए हैं।
रोहनिया और जंसा थाना क्षेत्र के गांवों में हाल के दिनों में बुजुर्ग महिलाओं को झांसा देकर उनके जेवर ले भागने, लूटपाट और चोरी की घटनाएं हुई थीं। इंस्पेक्टर रोहनिया उपेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से दो किशोर चिह्नित किए गए। सूचना मिली थी कि दोनों किशोर देल्हना में मौजूद हैं।
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह जुआ खेलने और खाने-पीने के शौकीन हैं। इस वजह से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना शुरू किया। जो भी गहने उन्हें हाथ लगते थे उसे वह रतन चंद्र को बेच देते थे। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर रतन चंद्र को भी गिरफ्तार किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37112230
Total Visitors
621
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This