26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जेसीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन

जेसीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन

शाहगंज, जौनपुर। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
          व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई की स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज संस्कार के सदस्यों ने बुधवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएफएस एमके कार्तिकेयन का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन योजनाओं का उद्घाटन किया।
नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान मैरेज लान में संस्था के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कार्तिकेयन, मंडल अध्यक्ष जेएफपी अभिनव चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष जेसी एचजीएफ विशाल धोणा, जेएफएस गौरव मेहरोत्रा, मंडल निदेशक  जेसी एचजीएफ गौरव सेठ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नगर की पांच सीमाओं पर लगने वाले स्वागत बोर्ड का उद्घाटन किया।
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष टीम के साथ तालीमाबाद सबरहद स्थित सर सैयद अहमद इण्टर कालेज पहुंचकर ग्रीन गार्डन का उद्घाटन किया। संस्था के अध्यक्ष जेसी सरफराज ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने कार्यकाल में एक लाख पौधारोपण करने और लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन सचिव विनायक गुप्ता ने किया।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रचना सिंह, वीरेंद्र सिंह बंटी, डाॅ. तबरेज आलम, इरफान अहमद खान, संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर, पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, एखलाक खान, मो. शाहिद नईम, मिन्हाज एराकी, इकरार खान, बिजेंद्र अग्रहरि, डाॅ. नदीम खान, सानू अली, अब्दुर्रहमान, मुराद अली, सेराज आतिश, रविशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37105318
Total Visitors
438
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This