जौनपुर : अंजुमन मजलूमिया की शब्बेदारी में रातभर हुआ नौहा मातम

जौनपुर : अंजुमन मजलूमिया की शब्बेदारी में रातभर हुआ नौहा मातम

# पूरी रात शहर की अंजुमनों ने पेश किए दर्द भरे नौहे, किया मातम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     नगर के मोहल्ला ख्वाजा दोस्त पोस्तीखाना स्थित मीर सखावत हुसैन के इमामबाड़े में शनिवार की रात अंजुमन मजलूमिया की कदीम शब्बेदारी का 8वां दौर सम्पन्न हुआ। जिसमे शहर की कई अंजुमनों ने पूरी रात जनाबे सकीना की याद में अपने दर्द भरे कलाम पेश किया।
अलविदाई मजलिस के बाद गहवारे अली असगर और अलम, ताबूत निकाला गया जिसकी जियारत के लिए लोग मौजूद रहे। शब्बेदारी का आगाज तिलावते कलाम-ए-पाक से किया गया। पेशखानी फराज़ जौनपुरी, मेंहदी जौनपुरी, परवेज़ जौनपुरी, इरफान जौनपुरी, रजमी जौनपुरी ने अपने कलाम पेश किये। सोजख्वानी सैयद नज़र हसन एडवोकेट मरहूम के उनके हमनवा ने पढ़ा। समर ने मजलिस को खेताब किया। इसके बाद नौहा मातम का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें अंजुमन शहर की पकई अंजुमन ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर जनाबे सकीना को नजराने अकीदत पेश किया।
अलविदाई मजलिस बेलाल हसनैन ने पढ़ा इसके बाद शबीहे ताबूत, अलम, झूला अली असगर निकाला गया। अंजुमन मजलूमिया के नौहेख्वा अनम हसन ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर माहौल गमगीन कर दिया। शब्बेदारी का संचालन गौहर अली ज़ैदी व हैदर अली ने किया। आभार अध्यक्ष शजर हसन व महासचिव जुहैब हसन अफ़रोज़ ने आभार प्रकट किया। उक्त आशय की जानकारी अंजुमन के मीडिया प्रभारी तामीर हसन शीबू ने दी।
Previous articleहाई-वे किनारे झाड़ियों में मिला महिला का अधजला शव, फैली सनसनी
Next articleएकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल- प्रो. नंदलाल मिश्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?