मक्का तोड़ने के विवाद में वृद्ध की हत्या, गांव में तनाव

मक्का तोड़ने के विवाद में वृद्ध की हत्या,गांव में तनाव

बलिया। 
तहलका 24×7 
              मक्का का पौधा तोड़ने के विवाद में एक वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है।घटना के बाद से इलाके में तनाव है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 निवासी श्रीराम पांडेय (60) का शव शुक्रवार सुबह घर के पास पड़ा मिला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक अकेले रहते थे, उनका बेटा गुजरात में रहता है।परिजनों के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों से मक्का तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें धमकी भी दी गई थी।पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
घटना को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के लिए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर और क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैसी मौके पर मौजूद हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है,दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleशेयर बाजार में गिरावट,सेंसेक्स 400 अंक टूटा
Next articleरामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंजा कस्बा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?