जौनपुर : अधिवक्ता समिति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु
# तीन अध्यक्ष व तीन महामंत्री पद के लिए हुआ नामांकन
# नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिये कुल 20 नामांकन पत्र दाखिल
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अधिवक्ता समिति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरु हुई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदों के लिये कुल 20 नामांकन पत्र दाखिल हुये।

अध्यक्ष पद के लिये प्रेम बिहारी यादव, राम आसरे द्विवेदी, रघुनाथ प्रसाद महामंत्री पद पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव, बनवारी राम मौर्य, नन्द लाल यादव ने नामांकन किया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश दूबे, उपाध्यक्ष पद पर अनुराग सिन्हा, जितेंद्र प्रताप यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रकाशन राजेश पटेल, संयुक्त सचिव पुस्तकालय कमला कान्त यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन सन्तोष कुमार यादव, आय-व्यय निरीक्षक हरी लाल सरोज, कार्य कारिणी सदस्य 15 वर्ष से कम पद पर अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर दूबे, रमाशंकर पटेल ने नामांकन किया। एलर्स कमेटी/चुनाव समिति के सदस्य दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, आर पी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव की देख-रेख में नामांकन प्रक्रिया शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।चुनाव समिति ने बताया कि शनिवार को भी 11बजे से तीन बजे तक नामांकन होगा।
















