जौनपुर : अनुसूचित जाति बन जाबकार्ड का अनुचित लाभ उठाने का आरोप
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत बड़नपुर गाँव में एक सुविधा सम्पन्न सामान्य जाति के ब्यक्ति द्वारा दलित बन जाब कार्ड के माध्यम से हजारों रूपये का भुगतान करा लेने का आरोप ग्रामीणो ने लगाया है। उनके द्वारा शनिवार को बीडीओ को एक शिकायती पत्र देकर प्रकरण की जांच कराने की मांग की गई है।

वहीं लाभार्थी का कहना है कि वह किसी सरकारी लाभ के पद पर नहीं है। उसका जाबकार्ड बना है उसने मजदूरी किया है जिसका भुगतान उसे दिया गया है। रही बात अनुसूचित जाति बनने की तो इसके विषय में हम खुद नहीं जानते कि ऐसा क्यों और किसने किया। उसके खिलाफ हम खुद न्यायालय जायेगे।गाँव निवासी अरविंद सिंह, धीरेंद्र सिंह, शरद सिंह, मनोज सिंह आदि का आरोप है कि गाँव के शिवाकर उपाध्याय जो कि सुविधा संपन्न परिवार के है।

















