जौनपुर : अपहरण व पाक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर : अपहरण व पाक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपित को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व 16 सितंबर की रात झांसेपुर निवासी इंद्रसेन बिंद पुत्र छविराज बिंद एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध अपहरण और पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। आरोपित युवक को किशोरी के साथ प्रयागराज में रहने की सूचना मिली। चार दिन पहले पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की तो मौके से किशोरी बरामद हुई। आरोपित युवक इंद्रसेन कहीं चला गया था। सोमवार को वह अपने कमरे पर सामान लेने पहुंचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : खेतासराय में पेड़ काटने के दौरान लगा भीषण जाम
Next articleजौनपुर : संघर्षों के प्रतीक थे धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव- नीरज पहलवान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?