जौनपुर : खेतासराय में पेड़ काटने के दौरान लगा भीषण जाम

जौनपुर : खेतासराय में पेड़ काटने के दौरान लगा भीषण जाम

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             कस्बा स्थित चौराहे के पास नाली निर्माण के लिए बाधा बने यूकेलिप्टस का पेड़ मंगलवार को काटने के दौरान भीषण जाम लग गया। पेड़ की छंटाई करने के लगभग आधा घण्टे बाद जाम खत्म हुआ। इस दौरान जौनपुर-शाहगंज, खुटहन और दीदारगंज मार्ग अवरुद्ध रहा।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के पोस्ट आफिस मोहल्ला में सड़क के किनारे नाली निर्माण हो रहा है। नाली के बीचो बीच एक विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहा था। जिसे हटाने के लिए सुबह पेड़ की कटाई हो रही थी। इस दौरान राहगीरों की सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद से वाहनों और राहगीरों को पेड़ कटने तक रोक दिया गया। जिससे सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पेड़ की टहनियों की कटाई होने के बाद यातायात चालू किया गया।
Previous articleजौनपुर : प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता हेतु निकाली गई बाइक रैली
Next articleजौनपुर : अपहरण व पाक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?