जौनपुर : अफवाहों की जगह अपने कैरियर पर दें ध्यान- एसडीएम
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अग्निपथ योजना को लेकर बढ़ रही हिंसा और उपद्रव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना नजर आ रहा है। प्रशासन हर एहतियातन कदम उठा रहा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो सके।बुधवार को एसडीएम प्रदीप कुमार ने बरौली मोड़ पर संचालित लक्ष्य कोचिंग क्लासेस मे तैयारी करने वाले बच्चों से संवाद किया।

















