34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : आजादी का अमृत महोत्सव मतलब आजादी की ऊर्जा का अमृत- सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना

जौनपुर : आजादी का अमृत महोत्सव मतलब आजादी की ऊर्जा का अमृत- सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना

# अमृत महोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान निकाली गई तिरंगा यात्रा

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर 75 सप्ताह पूर्व आजादी का अमृत महोत्सव शुरू हो गया है जो पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव मतलब स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत, आजादी की ऊर्जा का अमृत, नए विचारों का अमृत, नए संकल्पों का अमृत, आत्मनिर्भरता का अमृत उक्त बातें मां दुर्गाजी विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने अमृत महोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान कही।
अमृत महोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने किया। इस यात्रा का शुभारंभ भंडारी स्टेशन से हुआ और यह यात्रा कोतवाली चौराहा, चहारसु चौराहा, ओलंदगंज होते हुए बीआरपी कालेज के प्रांगण में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा की शोभा में देश व जनपद के सभी स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के चित्रों ने चार चांद लगा दिया। तिरंगा यात्रा में हज़ारों आमजन, पुरूष-महिलायें, छात्र-छात्रायें व बच्चे शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37110125
Total Visitors
609
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This