31.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : आपसी विवाद में हुई हवाई फायरिंग से फैली सनसनी

जौनपुर : आपसी विवाद में हुई हवाई फायरिंग से फैली सनसनी

सुईथाकलां।
उपेन्द्र सिंह
तहलका 24×7
            क्षेत्र अंतर्गत अरसिया गांव में कुछ युवकों में शाम चार बजे आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात फायरिंग तक जा पहुंची। फायरिंग के बाद अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। जगह-जगह अनेक प्रकार की चर्चाएं हो रही है। पुलिस जानकारी देने से कतरा रही है।
दो युवक रोहित यादव अपने मित्र अजय यादव के साथ बाजार से रामनगर मार्ग पर पैदल घर की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से आ रही बाइक सवार युवकों से साइड लेने को लेकर आपस में विवाद हो गया। ग्रामीण बताते हैं उसी समय उधर से जा रहे भवानीपुर निवासी पूर्व प्रधान त्रिभुवन यादव ने समझाने बुझाने का प्रयास किया जिस पर बाइक सवार युवक उनसे उलझ गए। पूर्व प्रधान को उलझते देख कई लोग इकट्ठा हो गए इसी दौरान पूर्व प्रधान ने युवकों को दौड़ा लिया तब वे मौके से भाग गए। लेकिन कुछ ही देर बाद अपने साथियों के साथ बाइक से वापस आकर त्रिभुवन को देखते ही हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवकों की तलाश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37188590
Total Visitors
915
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This