जौनपुर : ईद-उल-अज़हा के मद्देनज़र हुई शांति समिति की बैठक
# छाया रहा निर्माणाधीन नाली, साफ सफाई, जलजमाव का मुद्दा
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
थाना प्रांगण में बुधवार की दोपहर उप जिलाधिकारी नीतीश सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति व गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए यह अलग बात है कि उसको लोग कितना अमल में लायेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम व सीओ ने कहा कि अपने घरों में कुर्बानी करें खुले में कुर्बानी नहीं होगी, साथ ही अवशेष को कहीं दफन कर दें।



















