श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर भाकिमो ने किया पौधारोपण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डेय उपस्थित रहे।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी ने कहा है कि आज 6 जुलाई को पार्टी की जिला इकाई के सभी 24 मंडलों में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी और इसके तहत 1500 से अधिक पौधे लगाये गये, उन्होंने कहा कि प्रत्येक मण्डल में किसान मोर्चा द्वारा 75 पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार सभी 24 मंडलों को मिलाकर कुल 1500 पौधे लगेंगे। प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। उदाहरण के लिए पेड़ों से घिरे क्षेत्र, गांव और जंगल शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कम प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्र हैं। दूसरी ओर शहरी आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में खराब प्रदूषण और कम पेड़ों की संख्या के कारण ख़राब गुणवत्ता की वायु है।


















