35.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

जौनपुर : कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ स्टेंट बैंक पर किया प्रदर्शन

जौनपुर : कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ स्टेंट बैंक पर किया प्रदर्शन

# जनता का धन हड़प कर बड़े व्यवसाइयों को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने उपनिरीक्षक राजित राम यादव को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।श्री मिश्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के लिए नहीं बल्कि बड़े चार पांच उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।
स्टेट बैंक और एलआईंसी का पैसा जबरन अडानी की कम्पनी निवेश करा रही है। जिससे देश मे आर्थिक संकट का भय खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के हितों के लिए पक्षधर रही है, इन वर्गों के हितों के साथ किए जाने वाले किसी भी प्रकार के कुठाराघात को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंद्रजीत यादव, विश्राम राम, रत्नेश यादव, महेंद्र गौतम, मुहम्मद रुमान, साजिद अली, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, राहुल मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, मोंटू रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37343856
Total Visitors
386
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज # भूमि विवाद में मनबढ़ो ने तीन को पीटा,...

More Articles Like This