34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर व्यक्त की संवेदना

जौनपुर : कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर व्यक्त की संवेदना

# अपराधियों के सामने प्रदेश की योगी सरकार ने टेके घुटने- मकसूद खान

# कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से फोन पर की बात..

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है, हत्या, बलात्कार, लूट और डकैती की बढ़ती घटनाओं से प्रदेश का हर नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मकसूद खान ने क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में कांग्रेस नेता बेचू मिश्र के पुत्र सत्य प्रकाश मिश्र की निर्मम हत्या की खबर पाकर शोक संवेदना व्यक्त करने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर कहा।

कांग्रेस नेता मकसूद खान ने प्रदेश सरकार पर अपराधियों के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपराधियों का संरक्षण कर रही है, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है, बेलगाम अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लड़कियों और महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि यहां अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। सरकार कानून का राज स्थापित करने में विफल हो गयी है, भाजपा सरकार द्वारा अपराधियों को शह देने के कारण ही आज बड़ी बड़ी घटनाएं घट रही है, बदायूं, लखनऊ, उन्नाव, हाथरस सहित पूरे प्रदेश में घटी बलात्कार और हत्या के आरोपियों को सरकारी संरक्षण देने के कारण सरकार से लोगों का विश्वास खत्म हो गया है।


इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मोबाइल फोन से मृत युवक के पिता कांग्रेसी नेता बेचू मिश्र से बात किया और हर संभव मदद करने एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, विनोद त्रिपाठी, दयाशंकर दूबे, मुकेश पांडेय, योगेन्द्र दूबे, जयप्रकाश मिश्र, परवेज अहमद, रामधारी पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Feb 20, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37108642
Total Visitors
628
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This