26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : खेतासराय में रेल पटरी टूटने से प्रभावित रहा रेल मार्ग

जौनपुर : खेतासराय में रेल पटरी टूटने से प्रभावित रहा रेल मार्ग

# काशन पर लूप लाइन से गुजारी गई ट्रेनें

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   वाराणसी-फैजाबाद रेल मार्ग पर खेतासराय स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की भोर में मेन लाइन की पटरी टूट गई। इस दौरान जम्मू सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन काशन से गुजारा गया। रेल कर्मचारियों द्वारा पटरी मरम्मत के बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से चालू हुआ। मरम्मत के दौरान एक घंटे तक गेट बंद होने से सड़क जाम रहा।
स्टेशन के निकट गेट संख्या 55सी पर मेन लाइन की पटरी सुबह 3:45 पर टूटी देख सिंगनल कर्मचारी अमित कुमार शर्मा और सीताराम मीना ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पीडब्ल्यूआई राकेश श्रीवास्तव गैंगमैनों के साथ मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य में जुट गए। इस बीच किसान एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, टाटा अमृतसर, कामाख्या, गांधीधाम समेत अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से काशन पर निकाला गया। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद गेट को 11:30 पर बंद करना पड़ा। दोपहर 12:15 पर जौनपुर की तरफ से आ रही कामाख्या, गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद मरम्मत कार्य पूर्ण हुआ। 12:20 पर गेट खुलने पर सड़क मार्ग चालू हुआ। इस बीच खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों का तांता लगा रहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37124292
Total Visitors
521
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This