जौनपुर : गहमागहमी के बीच रामपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
रामपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
तनातनी के बीच विकास खंड रामपुर की ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह के खिलाफ शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। प्रस्ताव के समर्थन में 52 वोट पड़े। यहां छह माह में प्रमुख पद के लिए दोबारा चुनाव कराया जाएगा। तब तक प्रशासक कामकाज देखेंगे। शक्ति प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ, जिससे एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के वाहन का शीशा टूट गया।

रामपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ राहुल सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शनिवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। पक्ष और विपक्ष ने अपनी बात रखी। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा। 99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले ब्लाक में जब नीलम सिंह के खिलाफ अविश्वास व्यक्त करने की बात आई तो 56 सदस्यों ने हाथ उठाया। उसके बाद मतदान कराया गया तो 52 सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के विरोध में वोट डाले। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया।


















