34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

# उदयन एकेडमी की डायरेक्टर संगीता जायसवाल ने बच्चों को किया पुरस्कृत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
             नगर के पुराना चौक स्थित उदयन एकेडमी में 152वीं गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को एकेडमी की डायरेक्टर एंव भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संगीता जायसवाल ने पुरस्कृत किया।

छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राएं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एंव कृतित्व से भलीभांति परिचित हो सके और उनके बताए रास्ते पर चल कर अपने व्यक्तित्व में निखार ला सके उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक पटल पर महात्मा गांधी सिर्फ एक नाम नहीं अपितु शांति और अहिंसा का प्रतीक है तभी तो संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वर्ष 2007 से गांधी जयंती को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। इस दौरान विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल रचना सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन भी गांधीजी ने ही छेड़ा था हम सभी इस अभियान में अपना योगदान कर गांधी जी के बताएं रास्ते का अनुसरण कर सकते हैं। हम अपने आस-पड़ोस के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं में कीर्ति, सोनी, अनीता, मनीषा, संध्या, साक्षी, नन्दीया, साधना, सौरव आदि ने सहभागिता दर्ज कराई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37108978
Total Visitors
622
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This