34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की जिला संगोष्ठी सम्पन्न

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की जिला संगोष्ठी सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस के अवसर तिलकधारी इंटर कॉलेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में जिला संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया।संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ राकेश त्रिवेदी ने कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश द्विवेदी ने कहा कि भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा है दिन प्रतिदिन भारत अपना स्वर्णिम इतिहास रच रहा है। आजादी के बाद से पहली बार देश के हर घरों में शौचालय, बिजली, पानी की उत्तम व्यवस्था हो पाई उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। इसी के साथ श्री त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साढ़े 4 वर्ष की सरकार ने भी सभी वर्गों को एक साथ ले चल कर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र को अमल किया।

मंच का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रमिक, मजदूर, शिल्पकार, कारीगर, कलाकार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया और 2022 में पुनः योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया। पार्टी के सभी प्रबुद्ध वक्ताओं ने मंच पटल पर योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी लोगों को दी। इस कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता चेयरमैन पाणिनी सिंह, भूमि विकास के डायरेक्टर अंजना श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा रागिनी सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैदर मेराज, कार्यक्रम संयोजक विनीत शुक्ला, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अभय राय, जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह, सुशांत चौबे समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37109607
Total Visitors
612
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This