26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : गोष्ठी में किसानों को फसलों की पैदावार के बारे में दी जानकारी

जौनपुर : गोष्ठी में किसानों को फसलों की पैदावार के बारे में दी जानकारी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
           भरौली गांव के कृषक सेवा केंद्र शनिवार को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का सजीव प्रसारण एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को फसलों की अच्छी पैदावार के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक डा.डीके सिंह ने कहा कि फसलों की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को इफ्को की नैनो यूरिया का प्रयोग करना चाहिए। यह ऐसी यूरिया है जिसका मात्र एक छिड़काव ही काफी है।

इसका असर फसल तैयार होने तक रहता है। नैनो यूरिया 90 प्रतिशत ज़्यादा फसलों को शक्ति प्रदान करती है। किसानों को दूरदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की सुविधा भी की गई थी। संयोजक समीऊल्लाह ने कहा कि खेती को लेकर किसानों के मन मे बहुत प्रश्न होते हैं। जिनके जवाब कृषक सेवा केन्द्रों पर दिये जाते है। ऐसे केन्द्रों पर न सिर्फ बीज और खाद से संबंधित बल्कि फसलों की पैदावार बढ़ाने हेतु पूरा मार्गदर्शन किया जाता है। इस मौके पर गुफरान अहमद, प्रधान इश्तियाक खान, अशोक यादव, सुलतान अहमद, रमेश यादव, अशोक सोनी, आफताब आलम आदि किसान उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37126734
Total Visitors
548
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This