जौनपुर : चकरोड की पैमाइश करने गये लेखपाल और प्रधान भिड़े

जौनपुर : चकरोड की पैमाइश करने गये लेखपाल और प्रधान भिड़े

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
               बीरी समसुद्दीनपुर गाँव में बुधवार को रिहायशी बस्ती में चकरोड की पैमाइश करने गये लेखपाल से गांव के प्रधान भिड़ गये। लेखपाल ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि प्रधान ने उसे मारपीट कर जमीन का नक्शा फाड़ दिया गया।

लेखपाल राहुल बिंद उक्त बस्ती में चकरोड की पैमाइश हेतु आकर भौगोलिक रूप से घूमकर स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। राजभर बस्ती में 50 से अधिक परिवार लगभग 60 वर्षो से आवास बनाकर रह रहे है। इनके द्वारा चकरोड की भूमि भी कब्जा कर ली गई है। लेखपाल पैमाइश शुरू कर रहे थे कि किसी बात को लेकर ग्राम प्रधान लालबहादुर से कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ते बढ़ते हाथापाई पर आ गयी। मौके पर जुटे ग्रामीणो ने मामला शांत करा दिया। लेखपाल द्वारा दी गयी तहरीर मे आरोप लगाया है कि प्रधान के द्वारा नक्शा फाड़ गोनिया भी तोड़ दी गई। वहीं प्रधान लालबहादुर का कहना है कि गलत पैमाइश को लेकर कहासुनी हुई थी। लेखपाल खुद नक्शा फाड़कर उन्हें फंसाने की सोच रहे है।
Previous articleजौनपुर : नवागत बीईओ ने संभाला कार्यभार
Next articleजौनपुर : बेजुबानों की सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य- डॉ अतुल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?