जौनपुर : बेजुबानों की सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य- डॉ अतुल

जौनपुर : बेजुबानों की सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य- डॉ अतुल

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
               क्षेत्र के बडौ़ना गांव एक चर्चा का विषय बन गया है लोग कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं ऐसा ही देखने को मिला। एक छुट्टा कुत्ते को जंगली सूअर घायल कर दिया था जिससे कुत्ता जमीन पर छटपटा रहा था यह सूचना जब सुइथाकलां के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ अतुल कुमार को हुई तो डॉक्टर ने अपनी पूरी टीम के साथ ग्राम बड़ौना में पहुंच कर कुत्ते का इलाज करना शुरू कर दिया।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ अतुल कुमार की टीम ने 2 घंटे तक कुत्ते का इलाज किया। यह कार्य देखकर गांव के लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि अभी भी मानवता जिंदा है। इस कार्य में गांव के लोग भी मदद किए ग्राम बड़ौना के अजय यादव और नितिन यादव का काफी सहयोग रहा। डॉक्टर की टीम में सहयोगी यशवंत विश्वकर्मा, जितेंद्र चौधरी, अजय कन्नौजिया, सुशील पाल एवं ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : चकरोड की पैमाइश करने गये लेखपाल और प्रधान भिड़े
Next articleजौनपुर : गैस लीकेज से लगी आग, महिला व दो मासूम समेत पांच लोग बुरी तरह झुलसे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?