34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता के गुप्तांग पर हमला

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता के गुप्तांग पर हमला

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
           कोतवाली क्षेत्र के एक गांव एक विवाहिता को छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ गया। छेड़खानी करने में असफल आरोपी ने विवाहिता के गुप्तांग पर घातक प्रहार कर दिया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना रविवार की बताई जा रही है।पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के पति राजू चौहान की तहरीर पर एक के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है।
पीड़िता के पति द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार 24 वर्षीय विवाहिता रविवार गांव से कुछ दूर नाले के पास जंगल में शौच के लिए गई थी। वहीं गांव के ही कुंवर चौहान ने उसके साथ जबरन छेड़खानी करना शुरू कर दिया। जब विवाहिता ने छेड़खानी का विरोध किया तो कुंवर चौहान ने उसके गुप्तांग पर प्रहार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं गिरी पड़ी हुई थी। काफी देर बीत जाने के बाद जब विवाहिता घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर चल दिए। देखा तो वह वहां लहूलुहान होकर पड़ी हुई थी। किसी तरह चारपाई से उसे घर लाए। इसके बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया।
चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करने के बाद गंभीर हालात होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पति राजू चौहान ने गांव के कुंवर चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने बताया कि गांव में दुष्कर्म की घटना की जानकारी हुई थी मौके पर पुलिस पहुंची थी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37108767
Total Visitors
628
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This