अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को अधिवक्ताओं की आकस्मिक बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया था कि तहसील परिसर में जब तक सभी आरओ, समर सेबुल व हैंड पम्प की मरम्मत कराकर तहसील प्रशासन पानी की समस्या दूर नहीं करता तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। मामले नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर ने आश्वासन दिया था कि तहसील परिसर व नगर में सभी बन्द पड़े आरओ व हैंड पंपों की मरम्मत का कार्य शुरु करके तत्काल पेय जल की समस्या का समाधान हो जायेगा।