27.8 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : डॉ चित्रलेखा समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

जौनपुर : डॉ चित्रलेखा समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने वाली जिले की डॉ चित्रलेखा सिंह को महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नामित किया है।डॉ चित्रलेखा सिंह काफी सालों से सक्रिय राजनीति में रहते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुकी है। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से ही इनकी सक्रियता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की निगाह लगी हुई थी। राष्ट्रीय सचिव के पद पर नामित होने पर डॉ चित्रलेखा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यकर्ता को पद देकर जिले का सम्मान बढ़ाया गया है। निश्चित रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के भरोसे को कायम रखते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और अखिलेश यादव की 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर लोगो को बराबरी का दर्जा दिलाने का काम किया जाएगा। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी के विश्वास पर पूर्णता खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी।

डॉ चित्रलेखा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हर वर्ग धर्म की महिलाओं को राजनीत में लाकर महिला सशक्तिकरण का काम किया। सपा सरकार ने बेटियो के लिए कन्या विद्या स्कॉलरशिप दी, महिलाओ विधवाओं को पेंशन दी, लैपटॉप दिए साइकिल दी और बेटियो की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर पुलिस लाइन दी और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से एंबुलेंस का इंतजाम किया। यह सभी सुविधाएं भाजपा ने सरकार ने छीन ली। आज सूबे में 52% महिलाएं कुपोषित है, सपा सरकार में शिक्षा मित्र में जिन महिला टीचर को 40 हजार तनख्वा मिलती थी सरकार ने उसे छीन कर 10 हजार कर दिया और यहां तक की भाजपा की नई पेंशन योजना में सरकारी टीचर का भविष्य अंधेरे में है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी युवा चेहरों में पार्टी को मजबूत करने का काम राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई कर रहे है। वो पिछले एक साल में बसपा से बड़े नेताओ, पूर्व विधायक, कई जोनल कोर्डिनेटर को सपा से जोड़ने में जामेई की कोशिश को सपा मुखिया ने मुहर लगाई है।

डॉक्टर चित्रलेखा सिंह को सपा महिला सभा में राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद जौनपुर में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और यह कहा जा सकता है कि उनके पार्टी में आने से महिलाओ की भागीदारी समाजवादी पार्टी में बढ़ेगी। विदित हो कि डॉक्टर चित्रलेखा सिंह जिले के प्रतिष्ठित महाविद्यालय तिलकधारी सिंह महिला महाविद्यालय में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। ऐसे में एक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य महिला के पार्टी में जुड़ने से महिलाओं का हौसला बढ़ेगा और महिलाएं तेजी से समाजवादी पार्टी में सदस्य लेंगी। डॉक्टर चित्रलेखा के मनोनयन पर जनपद के तमाम स्वयंसेवी संगठनों समाजसेवियों उनकी शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई हो शुभकामनाएं दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37128365
Total Visitors
638
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This