26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : दुकानदार पर फायर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : दुकानदार पर फायर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

# पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              क्षेत्र के रतनूपुर बाजार में गुरुवार रात पैसे के विवाद में दुकानदार पर फायर करने के तीन आरोपियों को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एसआई सुदामा, विभूति नारायण राय व हमराहियों संग मोढ़ेला तिराहे के पास से शुक्रवार सुबह दस बजे घटना में प्रयुक्त असलहे संग गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज।
गुरुवार रात रतनूपुर बाजार में मिठाई की दुकान चलाने वाले महुली गांव निवासी इंद्रजीत यादव व मेडिकल स्टोर चलाने वाले सूबेदार यादव के लड़के संजय कुमार यादव उर्फ राजू में पैसे के लेन-देन में विवाद हो गया।

मामला इतना बढ़ गया कि संजय दोस्तों अपने महुली गांव निवासी सत्य प्रकाश यादव पिंटू व उमरवार निवासी रजनीश यादव संग दुकान पर पहुंच कर इंद्रजीत को लक्ष्यकर पिस्टल से गोली मार दी हालांकि संयोग अच्छा था कि गोली लगीं नहीं। गोली की आवाज सुन आस पास के दुकानदार शोर मचाते हुए पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गोली चलने की घटना से बाजार में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंदवक पुलिस ने तीनों आरोपियों को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37105838
Total Visitors
492
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This