जौनपुर : नकली घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

जौनपुर : नकली घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत बीती रात अकबरपुर में नकली घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। मौके से घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली नकली समान के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह ए.जी.एम (लीगल) आर एसपी एल लिमिटेड कंपनी साकेत नगर कानपुर अपनी टीम बृजेश पाण्डेय (मैनेजर) के साथ प्राप्त शिकायत के आधार पर जनपद के महत्वपूर्ण कस्बों व बाजारों में भ्रमण किया जा रहा था कि तभी जानकारी मिली की राजकुमार गौतम पुत्र रामसागर गौतम निवासी नाऊपुर थानागद्दी के द्वारा नकली डिटर्जेंट पाउडर बना कर बाजार में बेचा जा रहा है। जिसके कारण राजस्व व हानि के साथ साथ कंपनी के गुडविल का कैरियर खराब हो रहा है पुख्ता जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को इस संबंध से अवगत कराया गया।

पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए अकबरपुर पहुंच दबिश दी। अचानक पुलिस की दबिश में फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में नकली घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाने के पुख्ता सबूत मिले। पुलिस नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए बताया की फैक्ट्री से उपकरण एक अदद तराजू ऊषा कंपनी, रैपर सील मशीन, कंपनी बोरी, सिलाई मशीन रेमाबो कंपनी, एक कुंतल 25 किलो घड़ी डिटर्जेंट पाउडर, 15 बोरी खाली घड़ी डिटर्जेंट की छपी हुई, 965 पीस खाली रैपर घाटी एक किलो समेत 150 किलोग्राम सोडा मौके से पाया गया। पुलिस अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर चालान हेतु न्यायालय भेजा।
Previous articleजौनपुर : ट्रैक्टर चोर को थानागद्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleलक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?