34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : नशे में धुत कार चालक ने छह लोगों को रौंदा

जौनपुर : नशे में धुत कार चालक ने छह लोगों को रौंदा

# आक्रोशित भीड़ ने कार चालक की दैहिक समीक्षा के पश्चात किया पुलिस के हवाले

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिले के महराजगंज क्षेत्र अंतर्गत चरियाही गांव के समीप नशे में धुत कार चालक ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। भागने के प्रयास में दुगौली गांव के उसने नाई की गुमटी में टक्कर मार दी। आक्रोशित लोगों ने कार चालक की दैहिक समीक्षा के पश्चात पुलिस के हवाले कर दिया। चालक प्रतापगढ़ जिले का बजरंग दल का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

शुक्रवार को शहाबुद्दीनपुर उसरौली थाना खुटहन निवासी विनय कुमार यादव (30) अपनी भाभी प्रीति (35), भतीजी काव्या (7) को बाइक से चरियाही निवासी भाभी के मायके जा रहा था। चरियाही मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार चालक उन्हें रौंदते हुए महराजगंज की तरफ भाग निकला। दुगौली गांव के पास भी अनियंत्रित कार चालक बाइक सवार विजय यादव (37) व उसकी बहन मनोरमा (40), भाई रमेश को भी रौंदते हुए भाग निकला।
फत्तूपुर गेट के सामने सवंसा निवासी बबलू अहमद को भी धक्का मारते हुए भागना चाहा जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।मौके पर भीड़ जमा हो गई आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ के पश्चात कार चालक की दैहिक समीक्षा कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। घायलों की स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के परियत निवासी विमलेश (35) के रूप में हुई। वह महराजगंज की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह बजरंग दल का जिला उपाध्यक्ष है। इस संबंध में एसओ संतोष राय ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37107267
Total Visitors
626
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This