29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : नहीं रहे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हमज़ा खान

जौनपुर : नहीं रहे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हमज़ा खान

शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
             मदरसा बदरुल इस्लाम जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हमज़ा खान कासिमी का बुधवार सायं जौनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मौलाना के निधन की खबर लगते ही भारी संख्या में लोग मस्जिद पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

72 वर्षीय मौलाना काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार दोपहर अचानक तबीयत खराब होने पर परिवार और उनके शागिर्द उन्हें लेकर जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां पर उन्होंने पौने चार बजे अंतिम सांस ली। मूल रुप से खेतासराय क्षेत्र के लपरी गाँव निवासी मौलाना को जामा मस्जिद परिसर स्थित कब्रिस्तान में रात दस बजे सुपुर्द ए खाक किया गया।

निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर छा गई। क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, मौलाना गाजी शकील, मौलाना राफे, मौलाना फैसल समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग व धर्मगुरु शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37121737
Total Visitors
656
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This