29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : “नीड ब्लड कॉल जेसीज” को सार्थक करते जेसी विनायक

जौनपुर : “नीड ब्लड कॉल जेसीज” को सार्थक करते जेसी विनायक

# पूरे वर्ष भर रक्तदान कर जेसी साथी बचाते हैं सैकड़ों जरूरतमंदों की जान- जेसी शाहिद नईम

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                सामाजिक, रचनात्मक एंव व्यक्तित्व विकास की संस्था जेसीआई का एक मिशन “नीड ब्लड कॉल जेसीज” है, जो जेसी साथियों के बदौलत अनवरत गतिमान है। जेसीज की इस मुहिम के जरिए प्रति वर्ष सैकड़ों लोगों की जान बच जाती है। जेसीआई शाहगंज संस्कार के एक साथी को सूचना मिली कि एक जरूरतमंद महिला को ‘ओ पॉजिटिव’ ब्लड की नितांत आवश्यकता है जिसकी जरूरत महज 15 मिनट में ही पूरी हुई जिससे महिला की जान बचाई जा सकी। महिला मरीज के परिजनों ने जेसीआई शाहगंज संस्कार की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के सेवाभाव, समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

संस्थाध्यक्ष जेसी शाहिद नईम ने बताया कि जेसीआई शाहगंज संस्कार सक्रिय सदस्य जेसी सर्वेश चौरसिया के पास मंगलवार की सुबह खेतासराय से एक फोन आया कि एक महिला मरीज को ‘ओ पॉजिटिव’ ब्लड की नितांत आवश्यकता है। सर्वेश चौरसिया ने मुझसे सम्पर्क किया तो उन्हें बताया कि जेसी साथी विनायक का ब्लड ग्रुप ‘ओ पॉजिटिव’ है। जेसी साथी विनायक से फोन द्वारा सम्पर्क किया गया उन्होंने बिना देरी किये तत्काल पूछा कि “सर कहां पर आना है?” जेसी विनायक महज 10 मिनट में अपना सारा काम-काज छोड़ कर अनीता हास्पिटल एण्ड लैप्रोस्कोपिक सेन्टर के ब्लड बैंक उपस्थित हो गये और रक्तदान कर महिला की जान बचाई। संस्थाध्यक्ष जेसी शाहिद नईम ने कहा कि ऐसे ही समर्पित, सेवाभाव रखने वाले जेसीज के सिपाहियों की बदौलत ही “नीड ब्लड कॉल जेसीज” जैसी मुहिम अनवरत गतिमान है जिसके जरिए प्रति वर्ष सैकड़ों लोगों की जान बच जाती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37119186
Total Visitors
595
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This